कैथल: जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे एक-एक पिंक बूथ: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत पंवार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र गुहला, कलायत, कैथल तथा पूंडरी में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी। इन पिंक बूथों में पीने के लिए स्वच्छ पानी, बैठने की व्यवस्था,बच्चों के खेलने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी।