कैथल: कैथल में एयरटेल को ₹1 लाख का जुर्माना: मोबाइल प्लान बंद करने पर उपभोक्ता कोर्ट का फैसला, 45 दिन का दिया समय
कैथल के वकील व उनके बेटे ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उन्होंने एयरटेल कंपनी से प्लान लिया था। इस प्लान में कंपनी ने एक पैसा प्रति सेकंड इनकमिंग व आउटगोइंग फ्री देनी थी। लेकिन कंपनी ने यह प्लान बंद कर दिया। उपभोक्ता फोरम ने मोबाइल कंपनी एयरटेल पर ₹1लाख का जुर्माना लगाया है। कंपनी को यह राशि 45 दिन के भीतर फोरम में जमा करवानी होगी।