बोरियो: आरके प्लस टू स्कूल बोरियो में "स्कूल रुआर" अभियान को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।
आरके प्लस टू स्कूल में बुधवार को स्कूल अभियान केतहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई, जिसका उद्घाटन बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने दीप जलाकर किया।कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के तहत शत प्रतिशत नामांकन,बच्चों की उपस्थिति पर जोर दिया गया।बताया गया की डहर एप से मॉनिटरिंग होगी। सभी को जागरूकता के लिए प्रभात फेरी व घर-घर संपर्क जागरूकता बढ़ाने को कहा गया।