महरौनी: महरौनी स्थित सद्भावना मंच पर शासन द्वारा मनोनीत तीन पार्षदों ने ली शपथ, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ रहे मौजूद
उप्र की राज्यपाल के निर्देशानुसार नपं महरौनी में मनोनीत किए गए पार्षद राघवेंद्र पटेरिया, रवि खरे एवं श्रीमती दीपमाला वाल्मीकि को ईश्वर को साक्षी मानकर संपूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान श्रम सेवाएं राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ,नपंअ श्रीमती नीलम बडोनिया,ईओ साक्षी साहू आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।