मझगई वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का हमला, महिला की मौत
पलिया खीरी। मझगई वन रेंज व थाना क्षेत्र के खालेपुरवा गांव में सोमवार शाम तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कोकिला देवी (45 वर्ष) पत्नी गेंदल, निवासी खालेपुरवा, शाम करीब 4:30 बजे अपने खेत में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों को आता देख तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग निकला।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। #जनगणना_2027 #followersreelsfypシ゚viralシfypシ゚viralシalシ #हाइलाइट्स #followers
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jun 15, 2026