पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री जनक राम ने सुनी लोगों की समस्याएं
भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री जनक राम शामिल हुए। मौके पर भारी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। मंत्री जनक राम ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का निर्देश भी दिया।