पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर में हुई डकैती, 13 लाख रुपये नकद और जेवर की हुई लूट
पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना इलाके में अपराधियों ने एक व्यवसायी घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी 13 लाख कैश और जेवर लेकर फरार हो गये। घटना 14 फरवरी की है। लेकिन मामला आज सामने आया है। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पटना सिटी एएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी।