पटना ग्रामीण: पटना में वैलेंटाइन डे के मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन चालकों पर हुई शमन की कार्रवाई
वैलेंटाइन डे के मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 47 वाहन चालकों पर शमन की कार्यवाई की गई है। शनिवार शाम 4:09 बजे यातायात पुलिस उपाधीक्षक 4 अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 47 वाहन चालकों पर 115000 रुपए की राशि के शमन की कार्यवाई की गई है।