पटना ग्रामीण: पटना के न्यू मार्केट में की गई छापेमारी, गेसिंग के अड्डे से धराए 13 लोग; लॉटरी से जुड़े सामान मिले
पटना के कोतवाली थाने की पुलिस ने स्टेशन के पास न्यू मार्केट में गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी की है। 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 35 हजार कैश भी बरामद किए हैं। शनिवार के दिन में 9 बजे पुलिस ने छापेमारी की है। लोगों के पास से जुए से संबंधित बिल रसीद की कॉपी, रानी, डी चेतक, नवरत्न, RR रॉयल चेतक लिखा बैनर जिस पर अलग अलग नंबर कोड मिले है।