पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात
आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एक अणे मार्ग स्थित संकल्प पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री जयंत चौधरी को पुष्प गुच्छ और दुपट्टा भेंट कर उनका स्वागत किया।