पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक दो लेन एलिवेटेड पथ के निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक दो लेन एलिवेटेड पथ के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने मार्च 2025 के अंदर निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया ताकि आमजनों के लिए इस एलिवेटेड पथ को जल्द से जल्द खोला जा सके।