निज़ामाबाद: निजामाबाद में स्व राजकुमार पांडेय की 10वीं पुण्यतिथि बड़े सादगी के साथ मनाई गई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राजकुमार पांडेय की 10वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पुत्र एवं कांग्रेस नेता रविशंकर पाण्डेय ने की इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई है।