शिवपुरी नगर: लुधावली में गोदरेज की चाबी न देने पर पति ने पत्नी को पीटा, माता-पिता के आने पर 7 लोगों ने मिलकर किया हमला
शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते महिला एवं उसके माता-पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय नेहा जाटव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे घर में पैसे अलमारी में रखने और उसे लॉक करने की बात पर विवाद हो