विराटनगर: पंचायत चुनाव को लेकर मैड़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, निर्भीक मतदान की अपील की
Viratnagar, Alwar | Oct 18, 2026
पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। शनिवार देर शाम प्रशिक्षु आईपीएस मैरिपति नागा भारथ के नेतृत्व में मैड़ बस स्टैंड से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मैड़ प्रभारी मुकेश लांबा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।