ग्वालियर गिर्द: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, दोपहर 12 बजे फैली सनसनी
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब कटारे फार्म हाउस के पास बने एक टपरे के ऊपर स्थित पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान नरेश शिवहारे के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर घरेलू क्लेश के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।