सहजनवा: जसुलीपार में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-टैंक, बाल-बाल बची लोगों की जान, मची अफरा-तफरी
घघसरा बाजार के जसुलीपार में शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। चिरकुतहा बाबा स्थान के सामने नहर पुलिया के पास शौचालय साफ करने वाला एक टैंक अनियंत्रित होकर पलट गया।क एक ट्रैक्टर पर लगा हुआ था। गनीमत रही कि केवल टैंक ही पलटा और ट्रैक्टर स्थिर रहा, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका।