फिरोज़ाबाद: एसएसपी की सख्ती: बाजारों में पैदल गश्त और संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
एसएसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार और संवेदनशील इलाकों में सोमवार रात आठ बजे करीब भारी पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त की गई, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी उत्तर, दक्षिण व रसूलपुर मौजूद रहे, गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।