घाघरा: चढ़ेया गांव में बंद लैंप्स को चालू कराने के लिए पंचायत समिति सदस्य ने घाघरा बीडीओ को सौंपा आवेदन
Ghaghra, Gumla | May 22, 2026 घाघरा प्रखंड के कुगाव पंचायत के चढ़ेया ग्राम में बंद पड़े लैंप्स को चालू करने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सरवन उरांव में घाघरा बीडीओ को आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में पंचायत समिति सदस्य ने बताया है कि चढ़ेया में विगत 10 वर्षों से लैंप्स बनकर भी बंद पड़ा हुआ है।जिससे पंचायत क्षेत्र के हजारों गरीब किसानों को सरकारी दर पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है