कैरो: भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव की माताजी के निधन पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत समेत कई नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग उरांव की माताजी रमिया उरांव 73 वर्ष के आकस्मिक निधन पर बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उनके कैरो प्रखंड स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।