गुमला: गुमला में 56 फीट ऊंचे रावण, 40 फीट के मेघनाथ के पुतले का दहन, साढ़े चार लाख रुपये लागत
Gumla, Gumla | Oct 19, 2026 शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इस वर्ष दशहरा के अवसर पर 56 फीट ऊंचे रावण और 40 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। इसे लेकर रावण दहन समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पुतलों के निर्माण के लिए ओडिशा से आए कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर पुतलों को आकर्षक रूप देने के साथ ही उन्हें विशेष तरीके से तैयार कर रहे हैं।