मंगलवार को 1:00 बजे दिन में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सात दिवसीय राम कथा आयोजन को लेकर धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय स्थित शिवगंगा से 1051 कलश कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कला शोभा यात्रा की अगुवाई जिप अध्यक्ष गोड्डा बेबी बेबी, पूर्व प्रमुख गोड्डा किरण देवी, पूर्व मुखिया गोरसंडा स्वामी देवी ने संयुक्त रूप से किया।