बालोद: भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत, जन्मदिन के दिन हुआ ऐतिहासिक आयोजन
Balod, Balod | Aug 22, 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बालोद में आज शुक्रवार को ऐतिहासिक उत्सव का माहौल रहा, नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के प्रथम नगर आगमन पर जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। संयोगवश आज उनका जन्मदिन भी था, जिससे यह दिन पूरे बालोद के लिए दोहरे उत्सव में परिवर्तित हो गया।