सुल्तानपुर: विनोवापुरी में जल निगम के अधिशासी अभियंता की मुंह दबाकर हुई थी हत्या, मिले हैं चोट के पांच निशान
जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या मुंह दबाकर की गई थी। उनके सिर से गर्दन तक में पांच स्थानो पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बीते शनिवार को कोतवाली नगर के विनोवापुरी में एक्सीईएन के घर में उनके विभाग के एई अमित कुमार व उसके साथी प्रदीप ने उनकी पीट पीटकर हत्या की थी। दोनों को एनकाउंटर में पकड़ा गया है।