सुल्तानपुर: चंद्रकला गांव स्थित शीतला माता के मंदिर से पीतल के घंटे हुए चोरी,ग्रामीणों में आक्रोश
कुड़वार थानाक्षेत्र के चंद्रकला गांव में स्थित शीतला माता के मंदिर में लगे पीतल के घंटों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।चोरों ने प्रांगण में लगे बल्ब व होल्डर को भी नहीं छोड़ा।मंदिर में हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने चोरी की सूचना थाने पर कर कार्रवाई की मांग की है।