सुल्तानपुर: मिठनेपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर गिरा पेड़,रविवार की छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा
कुड़वार थानाक्षेत्र के ग्राम मिठनेपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तेज़ बारिश होने के बाद आम का पेड़ गिर गया।पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्री टूट गई।गनीमत यह रहीं कि रविवार होने से विद्यालय में छुट्टी होने से बड़ा हादसा टल गया।ग्राम प्रधान राममूर्ति दूबे ने बताया कि पेड़ गिरने से विद्यालय की बाउंड्री टूट गई है।किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई है।