सुल्तानपुर: अधिशासी अभियंता हत्याकांड के दो आरोपी भेजे गए अमहट जेल, पीट-पीटकर की थी हत्या
कोतवाली नगर के विनोवापुरी निवासी अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में उन्ही के विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार और प्रदीप को पुलिस ने रविवार शाम कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों जेल भेजे गए हैं। शनिवार की देर रात मुठभेड़ में दोनों पकड़े गए थे दोनों के पैर में गोली लगी थी। शनिवार सुबह को आरोपियों ने अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या की थी।