सुल्तानपुर: रक्षाबंधन के अवसर पर अमहट स्थित जेल में 400 बंदियों को बहनों ने बांधी राखी, की लंबी उम्र की कामना
रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को जिला जेल पर बहनो की कतार लगी थी। यहां शुभ महूर्त में बहनो ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहने अपने साथ मिठाई व चॉकलेट आदि लेकर पहुंची थी। जेल प्रशासन यहां पूरी तरह मुस्तैद था। जेल प्रशासन के अनुसार करीब 400 बंदियों के राखी बांधी गई है। महिलाए साथ में बच्चों तक को लेकर पहुंची थी।