सुल्तानपुर: 20 अगस्त को राणा प्रताप पी जी कालेज में होगी B.ed की प्रयोगात्मक परीक्षा,विभागाध्यक्ष ने दी जानकारी
राणा प्रताप पी जी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ.भारती सिंह ने बताया की बी.एड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अगस्त को सुबह 9 बजे सम्पन्न होगी।सभी विद्यार्थी अपनी प्रायोगिक अभ्यास पुस्तिका,टीएलएम,प्रवेशपत्र के साथ निर्धारित तिथि और समय पर अपनी प्रायोगिक परीक्षा हेतु महाविद्यालय में उपस्थित हो।परीक्षा में उपस्थित न होने पर परीक्षा परिणाम बाधित होगा।