ब्यौहारी: देवलौंद थाना क्षेत्र: युवक की मौत मामले में बहन का वीडियो वायरल, पुलिस पर लगे आरोप
बीते दिनों पति पत्नि के बीच हुए विवाद में युवक ने अपने ऊपर आग लगा कर अपनी जान दे दी।घटना में रवि की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी । अब रवि की बहन का एक वीडीओ सामने आया है जिसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है।वीडीओ सोमावर सुबह 8 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।