डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में निजी युवती से इलाज कराने का आरोप, प्रशिक्षण के नाम पर फीस वसूली की शिकायत
Dumraon, Buxar | Apr 17, 2026 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के इलाज को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी युवती द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने और अन्य चिकित्सकीय कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।