बिश्रामपुर: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर सिगसिगी में निकला भव्य कलश शोभा यात्रा,सांसद सहित काफी संख्या मे शामिल हुए श्रद्धालु
शनिवार को सिगसिगी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत सिगसिगी यज्ञ स्थल से हुआ।कलश शोभा यात्रा को पलामू सांसद बी डी राम,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ,आचार्य विष्णुचित जी महाराज,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय व समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा दिखा कर किया।