बिश्रामपुर: देसी कट्टा मामले में गौरा के एक अभियुक्त सहित दो को पांडु पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजी जेल
शनिवार को अवैध देशी कट्टा मामले में विश्रामपुर के गौरा निवासी चन्दन विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार को पांडु पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।पांडु थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया की पांडू थाना क्षेत्र के दरुआ से गुप्त सूचना के आधार पर देशी कट्टा के साथ कलीम अंसारी व इसी मामले में गौरा के चंदन विश्वकर्मा गांव गौरा थाना विश्रामपुर को गिरफ्तार किया गया है।