खाजूवाला: दंतौर सड़क मार्ग पर 8 केजेडी के पास बाइक और ट्रक की भिड़ंत में दो लोग घायल
खाजूवाला थाना क्षेत्र के दंतोर खाजूवाला सड़क मार्ग पर 18 केजेडी के पास ट्रक और बाइक की भीड़त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हों गये। जिन्हें निजी एंबुलेंस की सहायता से उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।