ब्यौहारी: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पहुंचे बाणसागर सर्किट हाउस
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को बाणसागर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री निर्धारित बैठक में शामिल होंगे, जहां विभिन्न विभागों के कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी है ।