गाज़ीपुर: लोकसभा 2024 के मद्देनजर पीजी कॉलेज में 2 पालियों में 2640 पीठासीन अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण,डीएम ने लिया जायजा
गाजीपुर लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रथम प्रशिक्षण पी0जी0कालेज गोराबाजार गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। 33 कक्षो में प्रशिक्षण दो पालियों में सम्पन्न कराया गया, जिसमें प्रथम और द्वितीय पाली में 2640 पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरो द्वारा दिया गया।