गाज़ीपुर: आम जनमानस की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में नया डिजिटल एक्सरे मशीन का हुआ शुभारंभ, डीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ
गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार में डिजिटल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान बताया कि यह एक आधुनिक एक्स-रे मशीन है जिससे जनपदवासियों को इलाज के दौरान काफी सुविधा होगी तथा मरीजो को इधर-उधर नही भटकना पडे़गा। उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में एक ही मशीन थी जिससे मरीजो को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।