गाज़ीपुर: मध्य प्रदेश के स्पेशल आर्म्स फोर्स में तैनात जवान की मौत के बाद शव पहुंचा पैतृक गांव सुहवल,दौड़ी शोक की लहर
गाजीपुर के सुहवल गाँव निवासी मध्य प्रदेश के स्पेशल आर्म्स फोर्स के 23वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात जवान उमाकांत राय का पार्थिव शरीर आज एम्बुलेंस से एमपी पुलिस के जवानों की देखरेख में सडक मार्ग से उनके पैतृक आवास सुहवल पहुंचा।जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि गाँव व मुहल्ले में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।