सिंगरौली: श्रमिक मनोरंजन केंद्र जयंत में इंटर के श्रमिक संगठन की बैठक में हुआ बवाल, जयन्त चौकी पहुंचा मामला. बवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बावजूद जयंत के गोल मार्केट स्थित श्रमिक मनोरंजन केंद्र जयंत में आम सभा बुलाई गई थी।जहां नेतृत्व परिवर्तन की मांग शुरू हुई और वहीं से मामला इतना गर्माया की आपस में ही श्रमिक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भिड़ते हुए गुत्थम-गुत्थी एवं जूतम पैजार करने लगे। वहीं अब दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी जयंत पहुंचा है और इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।