कोंडागांव: कोंडागांव में आरक्षण बचाओ आंदोलन अचानक हुआ उग्र, तोड़ा गया ट्रिपल लेयर बैरिकेड, पुलिस ने नहीं किया बल का प्रयोग
जिला मुख्यालय कोंडागांव में आज शाम ST-SC आरक्षण बचाओ रैली के दौरान भीड़ अचानक उग्र हो गई, देखते ही देखते हजारों की भीड़ ने सुरक्षा उपाय के लिए लगाए गए ट्रिपल लेयर बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार तक जा पहुंची। यहां जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने संयम बरतते हुए बल का प्रयोग नहीं किया।