कोंडागांव: जिला अस्पताल कोण्डागांव में 28 अगस्त को टेलीमेडिसिन शिविर का होगा आयोजन, कोलकाता के नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 28 अगस्त को जिला अस्पताल कोण्डागांव में टेलीमेडिसिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में डायलिसिस सेवाओं के लिए टेली नेफ्रोलॉजी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें कोलकाता के नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ जिले के मरीजों को टेलीमेडिसिन सेवा प्रदान करेंगे।