कोंडागांव: कोंडागांव जिले में भारत बंद का दिखा व्यापक असर, SC-ST सामाजिक जनों ने की व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील
भारत बंद को लेकर आज सुबह से कोंडागांव नगर में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वही समाज के युवाओं ने नगर में बाइक रैली निकालकर व्यापारियों से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है। आपको बता दें बंद के दौरान शासकीय कार्यालय, स्कूल कॉलेज और आवश्यक सेवाएं खुली रखी गई है। वही बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है।