बडोनी: बसई: छेड़छाड़ मामले में आरोपी ससुर दोषमुक्त, महिला के बयान से मुकरने पर न्यायालय का फैसला
Badoni, Datia | Apr 25, 2026 बसई थाना क्षेत्र में महिला द्वारा ससुर पर लगाए गए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों के मामले में न्यायालय ने आरोपी गजाधर पुत्रवंशी आदिवासी निवासी जनकपुर को दोषमुक्त कर दिया। गुरुवार को सुनाए गए फैसले में अदालत ने साक्ष्यों और बयान के आधार पर यह निर्णय दिया। मामले के अनुसार 19 अप्रैल 2025 को महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था।