वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में बाइक सवार चोरों ने की विद्युत केबल पैनल बॉक्स की चोरी, वीडियो आया सामने
Sadar, Varanasi | May 12, 2024 वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में बाइक सवार चोर विद्युत केबल पैनल बॉक्स चुरा कर फरार हो गए। चोरी की घटना को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा लालपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लालपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।