CM योगी ने किया बाबा विश्वनाथ-काल भैरव का दर्शनः चौखट छूकर किया काल भैरव को प्रणाम
Sadar, Varanasi | May 12, 2024 वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाबा काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधिवत बाबा का दूध और जल से अभिषेक किया। वहीं, बाबा काल भैरव की आरती उतारी।