केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी में बीजेपी मीडिया सेंटर का किया उद्घाटन
Sadar, Varanasi | May 12, 2024 वाराणसी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल में भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के साथ स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान मीडिया से अनौपचारिक तौर पर बात करते हुए काशी के विकास पर चर्चा किया।