वाराणसी में वीआईपी ड्यूटी करने जा रहे सिपाही की सड़क हादसा में हुई मौत, दूसरा घायल
Sadar, Varanasi | May 12, 2024 वाराणसी : जिले के सेवापुरी कपसेठी थाने पर तैनात सिपाही देवीलाल यादव (32) पुत्र राजबहादुर की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वहीं पीछे बैठा साथी सिपाही मनन कुमार बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां सिपाही देवीलाल यादव की मौत हो गई।