कोरबा: शराबी युवकों ने गाड़ी घुसा दी दुकान में, मोबाइल दुकान में कार घुसने से हुआ आर्थिक नुकसान
Korba, Korba | Apr 8, 2026 एक कार में सवार होकर तीन युवक ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा से पुराने शहर की ओर आ रहे थे,गाड़ी की स्पीड बता रही थी कि चालक नशे में है। कोई कुछ कर पाता तब तक गाड़ी एक बाइक सवार को धकेलते हुए सुनालिया चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार तीनों युवकों को लोग पकड़ कर पीटते इससे पहले ही पुलिस आ गई और तीनों को हिरासत में ले लिया.