खंडवा नगर: अतिक्रमण के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप, प्रशासन द्वारा कुछ अतिक्रमणों पर जेसीबी से कार्रवाई, कुछ को मोहलत
तापमान की गर्मी के बीच गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान में पक्षपात और अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोपों से कलेक्ट्रेट का माहौल गरम रहा। 45 मिनट तक जमकर हंगामा हुआ। गैलरी में बैठकर धरने के साथ ही दादाजी के नाम का संकीर्तन भी किया गया। शहर में अतिक्रमण बड़ा मुद्दा है। पिछले एक सप्ताह से कार्रवाई के बीच पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं ।