इटारसी: इटारसी मंडी में पूर्व विधायक ने गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों से चर्चा
नर्मदापुरम के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे इटारसी कृषि उपज मंडी के सरकारी खरीदी केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया और किसानों का हाल जाना। उन्होंने वहां गेहूं की खरीदी, तुलाई और फसलों के दामों को लेकर किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिसे लेकर उन्होंने एसडीम से चर्चा की।