ऊन: झिंझाना थाना पुलिस ने चौसाना निवासी तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Jul 13, 2026 सोमवार की दोपहर 3 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने गांव चौसाना निवासी उम्मेद पुत्र मुरसलीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति शराब तस्कर है, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।